बादशाहपुर। तिगरा गांव में लगे कूड़े के ढेर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। निरवाना रोड से तिगरा गांव की ओर जाने वाले रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे वातावरण में बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। यहां एक ट्रॉली खड़ी हुई है, जो कूड़े से भरी हुई है। इस ट्रॉली के बाहर तक कूड़ा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के रेहड़ी, ठेले वाले और दुकानदार यहां खड़ी ट्रॉली में कूड़ा डालते हैं। मौके पर मौजूद मिले कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश मलकत ने बताया कि शहर में तैनात सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं, लेकिन कई बार संसाधनों की कमी के कारण कूड़ा उठाने में देरी हो जाती है। संवाद