फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म, दो दिन में जारी होगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल की थी। शनिवार को सीएमओ डॉ. लोकवीर ने जानकारी दी कि अगले दो दिन में कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दोपहर में हड़ताल समाप्त कर ओपीडी सेवाएं बहाल कर दीं। हड़ताल के कारण दो दिन कार्य निलंबित रहा था, दूर दराज इलाकों से मरीजों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का रुख करना पड़ा। हड़ताल के दौरान कई उप-स्वास्थ्य केंद्रों और 21 यूपीएचसी पर तैनात 328 एनएचएम कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे, जिससे मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। इसका असर नागरिक अस्पताल में भी साफ देखने को मिला। कर्मचारियों ने केंद्रों पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि लगातार ड्यूटी के बावजूद तीन महीने से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। नाहरपुर, टीगरा, फिरोज गांधी कॉलोनी, शीतला कॉलोनी, गांधी नगर, लक्ष्मण विहार, सेक्टर-5, सुखराली, अशोक नगर, पालम विहार समेत कई इलाकों के यूपीएचसी में सेवाएं प्रभावित रहीं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो फिर से टीकाकरण और ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें