फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
20 गांवों में पहुंचा एसजीटी विश्वविद्यालय का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
विज्ञापन

- ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
गुरुग्राम। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसजीटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज की ओर से ‘ग्रामीण जन साक्षरता अभियान विकसित भारत की नींव’ चलाया जा रहा है। जुलाई 2026 से शुरू अभियान के तहत फैकल्टी सदस्यों और डेंटल विद्यार्थियों ने करीब 20 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। अभियान में पोषण, फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल, सड़क व साइबर सुरक्षा और संतुलित आहार पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। मौखिक स्वास्थ्य और तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। सर्वे में 48 प्रतिशत लोगों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और 42 प्रतिशत ने दिन में दो बार दांत साफ करने की जानकारी दी। वहीं 73 प्रतिशत लोगों को तंबाकू के नुकसान की जानकारी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें