फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य जांच अभियान कवच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिलाओं में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को लेकर कवच नाम से निशुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत की गई। यह शिविर शिवालय, दौलताबाद में आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लिया। अभियान के तहत 65 वर्ष तक की महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ओरल, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। चोमा, धुंडेहरा, मलडेहरा, दौलताबाद और कार्तरपुरी गांवों की महिलाएं इसमें शामिल हो रही हैं। संदिग्ध मामलों को आगे की जांच व इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों की शुरुआती पहचान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें