फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस विभाग की तरफ से अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक टावर, गुरुग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्याणी हॉस्पिटल से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुर जैन और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदांत बजाज मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में 130 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर , पल्स, ईसीजी , हार्ट चेकअप, शुगर टेस्ट, बीएमडी, तथा रक्त जांच जैसे कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन और अन्य आवश्यक जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें