फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
3,757 सफाई कर्मियों व सीवरमैन ने करवाई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन हो गया। तीन दिनों में कुल 3,757 लाभार्थियों ने सेहत की जांच कराई। इनमें एमसीजी के 2400, नगर परिषद सोहना के 181, नगर पालिका पटौदी के 121, नगर पालिका फरुखनगर के 59, नगर निगम मानेसर के 250, ग्रामीण क्षेत्रों के 350, सीवरमैन के 308 तथा अन्य विभागों के 88 कर्मचारी शामिल रहे। शिविर के दौरान सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें सामान्य शारीरिक परीक्षण, रक्तचाप और मधुमेह की जांच, फेफड़ों और श्वास संबंधी परीक्षण, त्वचा रोगों की जांच, आंखों की जांच एवं परामर्श शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें