नूंह। आयुष विभाग नूंह द्वारा दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत घर सीलखो में आज मंगलवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ0 यशबीर गहलावत ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, पंचकर्म व योग पद्वति द्वारा सभी प्रकार की बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा और जरुरतमदों को निःशुल्क औषधि प्रदान की जाएगी। इस कैंप में आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या, मौसम के अनुसार खान-पान व घरेलू मसाले के दैनिक उपयोग के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। संवाद