फिरोजपुर झिरका। सेवा भारती संस्था की ओर से पुरानी नगरपालिका के पास सोमवार सुबह 10 बजे से निःशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में शहर के कुशल चिकित्सकों के साथ-साथ बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी रहे, जिन्होंने संस्था को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। सेवा भारती के प्रधान महेंद्र कौशिक ने बताया कि कैंप में लगभग 82 रोगियों ने जांच कराई। कार्यक्रम में डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी, महेंद्र प्रसाद कौशिक, दीपक जैन, केसी मित्तल, सुभाष अग्गी, हेमंत एडवोकेट, यज्ञदत्त, देवकीनंदन, नरेश जैन, मंजू जैन, देवेन जैन, सुषमा वधवा आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद