फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रवासी श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य व टीबी जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सुशांत लोक में प्रवासी श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर लगाया गया। इसमें 160 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 58 लोगों का मौके पर एक्स-रे हुआ, जिसमें तीन संभावित मरीज मिले। 71 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य, रक्त, आंख, दांत, टीबी और एचआईवी की जांच के साथ पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। अधिकारियों ने टीबी से बचाव की जानकारी भी दी। इस दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त उत्तम सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट मौजूद रहे। जिला टीबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर का संचालन किया। डॉक्टर मनोज वर्मा, यूपीएचसी चंद्रलोक की पूनम सहित रेडक्रॉस टीम ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें