पिनगवां। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान हासिल करने के बाद स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापक सोहराब खान का गांव मामलिका में जोरदार स्वागत किया गया। गांव के सरपंच हामिद समेत ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सरपंच हामिद ने कहा कि पूरे गांव को गर्व है कि उनके स्कूल के अध्यापक को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। बता दें कि गांव तेड़ निवासी मुख्य अध्यापक सोहराब खान को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय समारोह में गुरु रतन अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं आमेट यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। संवाद