फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कबाड़ी से 4 लाख रुपये लेने का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कबाड़ी को रिमांड पर न लेने के लिए मांगे थे पैसे, थाना प्रभारी भी निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कबाड़ी से चार लाख रुपये लेने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।हेड कांस्टेबल ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके रिमांड पर नहीं लेने और अन्य केस न लगाने के एवज में रुपये लिए थे।
एक व्यक्ति ने तीन मई को पुलिस उपायुक्त पश्चिम को इसे लेकर शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह दिल्ली में कबाड़ के समान को खरीदने और बेचने का काम करता है। 25 अप्रैल को थाना सिविल लाइंस में तैनात हेड कांस्टेबल कुलविंद्र ने उसे चोरी के केस में गिरफ्तार कर लिया था। हेड कांस्टेबल कुलविंद्र ने कोर्ट में पेश करके रिमांड ना लेने और कोई अन्य केस न लगाने के एवज में रुपये की डिमांड की। इस पर 26 अप्रैल को कबाड़ी के भतीजे ने हेड कांस्टेबल कुलविंद्र को चार लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशों पर एसीपी मुकेश द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस पर थाना सिविल लाइंस थाना पुलिस ने धारा 384 आईपीसी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी हेड कांस्टेबल कुलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी से अपील है कि किसी भी विभाग का कोई भी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो बेझिझक और बिना देरी के तत्काल गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कंट्रोल रूम (0124-2316100) या मोबाइल 9354017145 पर या एन्टी करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर -1064 पर कॉल करके सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें