फर्रुखनगर। धनखड़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर के पूर्व छात्र हिमांशु यादव का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मवीर सिंह धनखड़ ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हिमांशु शुरू से ही मेहनती और आज्ञाकारी छात्र रहा है। इसने विद्यालय की 10वीं व 12वीं कक्षा में भी मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। हिमांशु ने बताया कि उसने टेस्ट की तैयारी के लिए कठिन परिश्रम किया है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मवीर सिंह धनखड़ ने विद्यालय के विद्यार्थियों को छात्र हिमांशु से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के साथ विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहे। संवाद