गुरुग्राम। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सेक्टर-चार स्थित आर्य समाज मंदिर श्रद्धानंदपुरम में यज्ञ किया गया। इस मौके पर 21 यज्ञ कुंड बनाकर सामवेद पारायण यज्ञ किया गया। इसमें आर्य समाज से जुड़े लोगों ने परिवार सहित उपस्थित होकर आहुति दी। कन्हैया लाल आर्य, नरवीर लाल आर्य, सुभाष दीवान, वासुदाव आर्य आदि आर्य समाज से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। नरवीर आर्य ने बताया कि श्रद्धा और विधिपूर्वक नियमित किया गया यज्ञ मोक्ष प्राप्ति में सहायक होता है। आदि सृष्टि के साथ ईश्वर प्रदत्त चार वेदों में सामवेद उपासना विषय को लिए हुए हैं। सामवेद का पारायण कार्तिक के महीने में किया गया। इसकी पूर्णाहुति कार्तिक पूर्णिमा पर की गई। संवाद