गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गुरुग्राम में हुई। निशित कटारिया की अध्यक्षता में संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। हर बूथ पर एक युवा बनेगा रक्षक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत भी मौजूद रहे। युवाओं के रोजगार, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। 26 नवंबर को पंचकूला में संविधान बचाओ अभियान होगा। ब्यूरो