फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स 2025 के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम तीरंदाजी संघ द्वारा हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स 2025 में भाग लेने वाली तीरंदाजी टीम का चयन किया जाना है। संघ के सचिव टीपी शर्मा के निर्देशन में जिले के तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए बुधवार को ट्रायल आयोजित किया गया है। यह ट्रायल गांव सराय अलावर्दी स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगा। ट्रायल का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम से कंपाउंड वर्ग में लड़कों और लड़कियों की चार-चार सदस्यीय टीम तथा रिकर्व वर्ग में भी लड़कों और लड़कियों की चार-चार सदस्यीय टीम राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेगी। संघ ने सभी प्रशिक्षकों और इंचार्जों से कहा है कि वे अपने-अपने सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में अवश्य शामिल करवाएं, ताकि जिले की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं राज्य ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें