फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास में गलत दिशा में घुसी हरियाणा रोडवेज ने डीटीसी बस को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे तक अंडरपास रहा बंद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महावीर चौक के पास सोमवार सुबह अंडरपास में गलत दिशा से घुसी हरियाणा रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बस के चालक ने डीटीसी बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से डीटीसी बस चालक घायल हो गया। हालांकि बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों बसों को अंडरपास से निकाला। इस दौरान करीब दो घंटे तक अंडरपास को बंद रखा गया। डीटीसी बस चालक की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीटीसी बस चालक धीरज ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे दिल्ली से सवारी लेकर गुरुग्राम बस अड्डे की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जब अंडरपास पहुंचे तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक अपने तय समय से थोड़ा लेट चल रहा था। चालक को इफको चौक से जयपुर के लिए सवारियां लेनी थी। इसके चलते उसने अंडरपास में गलत दिशा में बस को घुसा दिया। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही डीटीसी बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें