फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीते, महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा
विज्ञापन

दिल्ली ने चार स्वर्ण सहित नौ पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलों का रविवार को समापन हुआ। 20 प्रदेशों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रोलर स्केटिंग और तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर प्रथम स्थान, हरियाणा ने पांच स्वर्ण सहित 16 पदक जीतकर द्वितीय स्थान और दिल्ली ने चार स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा के क्षेत्रीय प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित हुई तैराकी प्रतियोगिता के 25 मीटर फ्री स्टाइल में महाराष्ट्र के वेदांत कदम ने पहला व गुजरात के ज्योत श्यामल ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में तमिलनाडु की आरती कृष्णमूर्ति ने पहला व तेलंगाना की चल्ला नक्षत्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में असम के अन्यतम ने पहला व तमिलनाडु के हरि सुधन ने दूसरा स्थान हासिल किया।महिला वर्ग में महाराष्ट्र की मुनीरा ने पहला व प्रकृति शाह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजस्थान के हेमंत बोरा ने पहला व महाराष्ट्र के वरद प्रकाश कोकणे ने दूसरा स्थान , 200 मीटर दौड़ में हरियाणा के केशव अनेजा ने पहला व दिल्ली के रोहन सांवरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुजरात की अंशी रायचा ने पहला व आंध्र प्रदेश की रक्किन पार्वती ने दूसरा स्थान हासिल किया। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दिल्ली की आशी गुप्ता ने पहला व पंजाब की श्रेया ढिल्लन ने दूसरा स्थान और पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के तनय ओसवाल ने पहला व उत्तराखंड के एग्रीम शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें