फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेवानिवृत्त रतनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्ति संगीत व योगाभ्यास के साथ बैठक की शुरुआत हुई। एसोसिएशन के महासचिव बनवारी लाल शर्मा का कहना है कि लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं है, जिसको लेकर सदस्यों में रोष है। पेंशनरों की 65,70 व 75 आयु वर्ग में 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए, फैमिली पेंशनरों को एलटीसी दिया जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए, विभिन्न कोर्टों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कराया जाए। उन्होंने जीवन प्रमाण पत्र, एलटीसी, मेडिकल बिल, नोशनल इंक्रीमेंट कोर्ट केसों के फैसले आदि पर चर्चा की। बैठक में राम किशन बांगिया, मेहर चंद शर्मा तिगरा, किशन चंद, राम मेहर, ओम प्रकाश सोलंकी, हर प्रसाद रूप नारायण, करण सिंह, राम सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें