मानेसर। शहीद कमांडर वीर देव यादव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच शनिवार को गांव के खेल स्टेडियम पर एसएस क्लब और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ गया। इसमें हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सुबह एचसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। एसएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाए। वहीं, एचसीए 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन ही बना सकी, जिससे मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में एचसीए ने दो विकेट पर 13 रन बनाए। जबकि एस एस क्लब सिर्फ एक विकेट पर 6 रन ही बना सकी, इस प्रकार एचसीए ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल रविवार को सुबह 10 बजे खेला जाएगा। संवाद