फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आसान रहा हरियाणा बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। जिले के 64 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और नकलरहित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इन केंद्रों पर लगभग नौ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई। परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक किया गया। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी 30 मिनट पहले पहुंचकर तैयारी करते नजर आए।


पाठ्यक्रम से आए थे प्रश्न

अंग्रेजी का पेपर सिलेबस से ही आया था, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के अच्छे इंतजाम थे और माहौल शांतिपूर्ण रहा। - दीपक


शुरुआत में पेपर देखकर थोड़ा तनाव हुआ लेकिन बाद में सवाल आसान लगने लगे। मैंने समय का सही उपयोग किया और पूरा पेपर हल किया। - साहिल

अंग्रेजी की अच्छी तैयारी की थी। पेपर संतुलित था और ग्रामर व राइटिंग सेक्शन ठीक रहा। - रिशिका

अंग्रेजी के पेपर के लिए मैं पूरी तरह तैयार था। पेपर काफी आसान था, जिसे देखकर खुशी हुई। - सोनू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें