फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-82 में धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-82 में हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति और पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना था। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अनु यादव ने किया। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे और लाल कपड़े, लहरिया साड़ी और सोलह श्रृंगार करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने तीज के गीत और हरियाणवी लोकगीत गाए। आया सावन का महीना जैसे गीतों से पूरा माहौल खुशियों से भर गया। महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया और एक-दूसरे को तीज की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें