फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। इस वर्ष यह अभियान राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित है। अभियान के दौरान जिले के सभी गांवों, शहरों और वार्डों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें