गुरुग्राम। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) योजना के तहत गुरुग्राम डिपो में 4556 हैप्पी कार्ड पहुंच चुके हैैं। इनमें से 864 पात्र लोगों को कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड दिखाकर पात्र व्यक्ति रोडवेज बसों में एक साल के दौरान एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा करने की सुविधा ले सकेगा। मार्च माह तक आवेदन किए गए पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर परिवहन विभाग की ओर से गुरुग्राम डिपो भेजे गए हैं। गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि हरियाणा परिवहन विभाग के मुख्यालय की ओर से पात्र लोगों के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी व मैसेज भेजे गए हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति बस डिपो की पास शाखा में किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ओटीपी व पहचान पत्र दिखाकर दिखाकर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। ब्यरो