पटौदी। गांव भोडाकलां निवासी हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेश चौहान ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से पीतमपुरा में उनसे मुलाकात की। अध्यक्ष महेश चौहान ने उनसे खेलों के विषय पर चर्चा की। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को अत्यधिक महत्व देते हैं। उनका लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोजना व खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देना है। प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, ताकि भारत एक खेल महाशक्ति बन सके। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर हैंडबॉल के विषय चर्चा करेंगे। संवाद