फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी में हाफ मैराथन का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल में हाफ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों व स्पोर्ट्स अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह मैराथन अंडर-14 आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर हाफ मैराथन अंडर-14 आयु वर्ग प्रतियोगिता में बीपीएम स्पोर्ट्स अकादमी के विकास ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर डीसी स्पोर्ट्स अकादमी सोहना के वेदांश रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को साईकल व दूसरे विजेता को 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि औलंपियन और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर डीएसपी दिनेश कुमार ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पैरा एथलीट और ध्यानचंद भीम पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें