फर्रुखनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्रुखनगर तहसील के गांव बावड़ा बांकीपुर निवासी हैयांश कुमार को उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिर्फ तीन साल सात महीने की अल्पायु में हैयांश ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप (5364 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वे नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में ब्रांड मिस्टर के तौर पर भी सक्रिय हैं। संवाद