गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के लोगाें ने गीले कूड़े (किचन और हार्टिकल्चर वेस्ट) से खाद बनाने वाले संयंत्र की शुुरुआत की। इसके साथ ही सोसाइटी में रहने वाले 900 परिवारों ने कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रिगेशन) शुरू कर दिया है। रिसाइकिल किये जाने वाला सूखा कूड़ा रिसाइकिल के लिए वेंडर को दिया जाएगा जबकि रसोई घर और बागवानी से निकलने वाले कचरे से खाद बनाई जाएगी। सोसाइटी के आरडबल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि खाद बनाने के संयंत्र के उद्घाटन पर लोगों ने खुशी जाहिर की। हम लोग अब लैंडफिल में कूड़ा जाने से बचा सकेंगे। सोसाइटी को इको फ्रेंडली बनाने की कवायद में लोग जुटे हैं। संवाद