फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ की सेवा रोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब अगले दो महीने तक सीएचसी में प्रतिदिन महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ महिला चिकित्सक के आने से अब महिलाओं से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों, नियमित जांच, गर्भावस्था से संबंधित परामर्श और प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा यहीं पर मिलेगी। पहले कुछ ही दिन डॉक्टर की उपलब्धता के कारण महिलाओं को गुरुग्राम या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रतिदिन विशेषज्ञ सेवा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य केंद्र के संयोजक अजय कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह से दोपहर तक ओपीडी में मौजूद रहेंगी, जहां महिलाएं अपना चेकअप करा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें