फोटो
गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3 के रहने वाले रक्षित यादव अब भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान वह भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। रक्षित की प्रारंभिक शिक्षा शंकर विहार स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स स्कूल गुरुग्राम और कर्नल सेंट्रल अकादमी से पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा निकाली। पुणे स्थित एनडीए खड़कवासला में तीन साल और आईएमए देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण पूरा किया। संवाद