राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम की इशवि अग्रवाल रही प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-39 में मंगलवार को आयोजित 37वीं वुमैन हरियाणा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में इशवि अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में कई जिलों की लगभग 30 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव राजपाल चौहान एडवोकेट ने बताया कि प्रतियोगिता में गुरुग्राम की इशवि अग्रवाल ने पहला, तनिष्का कोटिया ने दूसरा, फरीदाबाद की राधिका शर्मा ने तीसरा, गुरुग्राम की नव्या तायल ने चौथा व आदिता खंडूजा ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
राजपाल चौहान ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 30 जून को गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिडे आर्बिटर चेतन चौहान, सौरभ जिंदल, नरेश शर्मा, सुषमा चौहान व देशरत्न गुलाटी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।