फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

गुजरात में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में साई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 17 वर्षीय शौर्यवीर मरवाह एकेडमी के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने काटा वर्ग में बेहतरीन तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि कुमिते फाइट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। वहीं अनर्घ्य पंचवटकर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए काटा और कुमिते दोनों ही स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में 11 वर्षीय श्रुति भारद्वाज ने 50 किलोग्राम भार वर्ग से कांस्य पदक हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें