गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने एम कॉम (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) की ओपन काउंसलिंग की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अधिकतम मेरिट 74 प्रतिशत रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मेरिट लिस्ट है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 सिंतबर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक शुल्क जमा न कराने पर उम्मीदवार नाम मेरिट सूची से निरस्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। संवाद