फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि ने दिसंबर 2025 परीक्षा की संशोधित डेटशीट की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार,पहले जारी की गई डेटशीट में परिवर्तन किए गए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब विभिन्न पाठ्यक्रमों की तिथियों, पेपर कोड, शिफ्ट और अंतिम परीक्षा समय में बदलाव लागू होंगे। संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे नई संशोधित डेटशीट को ध्यानपूर्वक देखें और उसी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारियां आगे बढ़ाएं। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि बीएससी, बीएड (चार साल इंटिग्रेटेड कोर्स), बीए आफ साइंस इन लाइफ साइंस, एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स क्लीनिकल रिसर्च समेत कई कार्यक्रमों के पेपर शेड्यूल में परिवर्तन हुआ है। कई विषयों में नई फाइनल पेपर आईडी जारी की गई है, जबकि कुछ में पुराने पेपर आईडी में संशोधन किया गया है। इसके साथ ही कुछ परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई गई है। उदाहरणस्वरूप टीचिंग ऑफ फिजिकल साइंस का पेपर 8 दिसंबर के बजाय अब 9 दिसंबर 2025 को सुबह के सत्र में होगा। वहीं, टीचिंग ऑफ लाइफ साइंस 11 दिसंबर और क्लीनिकल रिसर्च थ्योरी 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें