फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन परिणाम किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने जनवरी में हुई परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स के कुल 326 विद्यार्थियों के अंक संशोधित किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी परिणाम निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जारी किए गए हैं। हाल के महीनों में परिणामों के प्रकाशन में देरी के कारण छात्रों में असंतोष था जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने प्रक्रिया में तेजी लाई। छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संशोधित परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में परिणाम समय पर जारी किए जाएंगे और छात्रों की सभी शंकाओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें