गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने 9वां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सेक्टर-87 स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसमें कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा सहित अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने आहुति दी। समारोह में कुलपति ने विश्वविद्यालय की नौ वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए पाठ्यक्रमों और शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद और जलपान वितरित किया गया। संवाद