फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में दाखिला प्रक्रिया 5 मई से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगी। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सात से नौ जुलाई तक छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।दूसरी मेरिट सूची में चयनित छात्रों को 14 और 15 जुलाई को दाखिला दिया जाएगा। यह प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा का पालन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। विश्वविद्यालय की ओर से अन्य महत्वपूर्ण तिथियों और निर्देशों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें