फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम के तैराकों ने अब तक 90 पदक जीते

Sun, 02 Jul 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य तैराकी प्रतियोगिता में 110 तैराक ले रहे हैं हिस्सा, आज होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झज्जर की एचसल सिटी स्थित स्वीमिंग पूल में आयोजित चार दिवसीय 40वीं सब जूनियर और 50वीं जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के तैराक पदकों पर कब्जा जमा रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को भी कई इवेंट में गुरुग्राम के लड़कों व लड़कियों ने पदक जीते हैं। अब तक गुरुग्राम के खिलाड़ी लगभग 90 पदक जीत चुके हैं। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि गुरुग्राम से लड़काें व लड़कियों के वर्ग में लगभग 110 तैराक हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लड़कियाें के वर्ग में 200 मीटर आईएम इवेंट में सेरेना सरोहा ने स्वर्ण व इलिशा सरोहा ने रजत पदक, 8 से 9 आयुवर्ग के 200 मीटर आईएम इवेंट में युविका शर्मा ने स्वर्ण, 15 से 17 आयुवर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में काम्या ने स्वर्ण, लारा ने रजत व प्राप्ति ने कांस्य पदक जीता है। 12 से 14 आयुवर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में कीशा ने स्वर्ण, अवनी ने रजत व अध्या ने कांस्य पदक, 10 से 11 आयुवर्ग बटरफ्लाई इवेंट में सेरेना सरोहा ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में 200 मीटर आईएम में देवेश ने रजत पदक, 8 से 9 आयुवर्ग के 200 मीटर आईएम इवेंट में कांस्य पदक, 15 से 17 आयुवर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में अर्जुन ने स्वर्ण व शीर्ष ने कांस्य पदक जीता है। 12 से 14 आयुवर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई में सैयांश ने स्वर्ण पदक जीता है। अनिल खत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता ओडिशा के भुवनेश्वर में 16 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें