फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिलेवासियों से सीएम निकाल रहे पुरानी दुश्मनी’

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सड़क की मरम्मत न होने से परेशान लोग अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जिलेवासियों से कोई पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। यही कारण है कि सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। अमित कुमार ने सेक्टर-17सी में हुए गड्ढों की फोटो डालते हुए यह कमेंट किया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से वह सड़क पर हुए गड्ढों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लगता यही है कि मुख्यमंत्री अब जिलेवासियों से पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। साल 2018 में मिसेज हरियाणा रही ऋतु कटारिया भी सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाती नजर आ रही हैं। ट्वीटर पर डाली एक पोस्ट के अनुसार, ऋतु कटारिया एक बैनर लेकर सेक्टर-9 की सड़क पर हुए गड्ढे के पास खड़ी हैं। बैनर के जरिए नगर निगम से गुहार लगा रही हैं कि सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाएं। इन गड्ढों के कारण सभी को परेशानी हो रही है। सेक्टर-92 से हाइवे को जाने वाली सड़क की जर्जर हालत पर अपना दर्द बयां करते हुए प्रदीप कहते हैं कि यहां गाड़ी 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से अधिक चलाना भी मुश्किल है। यहां रोड कम और गड्ढे ज्यादा हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें