फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम में एक्यूआई 303 और मानेसर में 356 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यह स्तर बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं मानेसर में हवा की गुणवत्ता 356 दर्ज की गई। प्रदूषण के साथ शहर में लगातार तापमान में भी गिरावट जारी है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है ऐसे में लोग दफ्तर निकलते समय गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे हैं। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें