फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण हरियाणा मिशन के स्कोर में गुरुग्राम तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
97 फीसदी के साथ पलवल अव्वल और 72 फीसदी के साथ फरीदाबाद फिसड्डी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निपुण हरियाणा मिशन के तहत नवंबर माह के स्कोर बोर्ड में 94 फीसदी के साथ गुरुग्राम तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अक्तूबर माह के स्कोर बोर्ड में गुरुग्राम जिला पहले स्थान पर काबिज हुआ था। नवंबर माह के स्कोर बोर्ड में 97 फीसदी के साथ पलवल ने पहला स्थान और 95 फीसदी के साथ रेवाड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 72 फीसदी अंकों के साथ फरीदाबाद सबसे फिसड्डी जिला रहा है।
शिक्षा निदेशालय द्वारा निपुण हरियाणा मिशन के तहत स्कोर हासिल करने के मापदंड निर्धारित किए गए थे, जिनके आधार पर सभी जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। प्रदर्शन के आधार पर स्कोर बोर्ड जारी किया जाता है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हर महीने के निर्धारित मानकों के आधार पर सभी जिलों को अंक दिए जा रहे हैं। स्कोर बोर्ड के स्कोर में क्लासरूम विजिट, यूनिक स्कूल विजिट टारगेट के साथ-साथ डीपीआईयू, बीपीआईयू रिव्यू मीटिंग समेत अन्य मानकों पर सभी जिलों के अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत गुरुग्राम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि अबकी बार तीसरे स्थान पर आया है लेकिन प्रदर्शन के फीसद स्तर पर देखा जाए तो गुरुग्राम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें