फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने 13 आदतन अपराधियों को दी सख्त हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार 17 नवंबर को आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। डीसीवी वेस्ट वाई वी आर शशि शेखर ने इसका नेतृत्व किया। इस दौरान 13 बैड कैरेक्टर (बीसी) को थाने बुलाया गया। उन्हें भविष्य में आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। यह कार्रवाई पालम विहार, उद्योग विहार और सेक्टर-17/18 के थानों की पुलिस टीमों ने की। पुलिस ने सभी बीसी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। उनकी गतिविधियों पर नियमित निगरानी के लिए सभी 13 बीसी को प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। डीसीपी वेस्ट वाई वी आर शशि शेखर ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें