गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम बार एसोसिएशन के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 17 जुलाई को आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व बार प्रधान कुलभूषण भारद्वाज की देखरेख में किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले गए। खेल के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में गुरुग्राम पुलिस के एसीपी यशवंत यादव और टैक्स बार एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट आरएन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशे के नुकसान और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। संवाद