फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारपीन का तेल डालकर जिंदा जलाया: 15 साल से फरार हत्यारोपी हत्थे चढ़ा, ठिकाना बदला...राजमिस्त्री बना; ऐसे पकड़ा

Fri, 16 May 2025 05:00 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2009 में हत्या के बाद से जगह बदलकर रह रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये के लेनदेन में एक युवक के साथ मारपीट कर आग लगाकर हत्या करने के आरोपी 15 साल बाद पुलिस गिरफ्त में आया है। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला दमोह के शोभा नगर निवासी दिनेश अहिरवार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज है।

विज्ञापन


31 मार्च 2009 रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रुपये के लेनदेन में मध्य प्रदेश के जिला दमोह के कुडई निवासी भागीरथ के साथ मारपीट की थी। इसके साथ उन पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। 11 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

पीओ स्टाफ के प्रभारी उप-निरीक्षक दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी को मध्य प्रदेश के जिला दमोह से गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को सिद्ध लाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह ठिकाना बदलकर रेवाड़ी, चंडीगढ़ व अन्य स्थानों पर राजमिस्त्री को काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें