फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, iगुरुग्राम

सार

तेज रफ्तार एक ट्राला ने पहले ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इसके बाद ट्राला इन लोगों के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे ब्रह्मदेव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुभाष व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आने से एक युवक की मौत और दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक हाईवे पर देर रात वाहनों को साइड से निकलने को लेकर निर्देशित कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खेड़कीदौला टोल प्लाजा से आगे दिल्ली-जयपुर हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत की जिम्मेदारी विनर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के पास है। राजस्थान के अलवर निवासी सुभाष, राहुल और ब्रह्मदेव शर्मा नखड़ौला गांव के निकट रविवार देर रात वाहनों को साइड से निकलने को लेकर निर्देशित कर रहे थे।

इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्राला ने पहले ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इसके बाद ट्राला इन लोगों के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे ब्रह्मदेव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुभाष व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे को अंजाम देकर चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें