फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News : क्लब के बाउंसरों ने महिला को छेड़ा, दोस्त को पीटा, मैनेजर समेत सात हमलावर गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Gurugram News : गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने बताया कि आरोपी बाउंसर सोनू, मनदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में क्लब के मैनेजर लोकेश को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
घटना का वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में कथित भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ की गई अभद्रता को अभी सप्ताह भर भी नहीं बीता है कि गुरुग्राम के एक क्लब में गई महिला के साथ वहां पर तैनात बाउंसरों द्वारा छेड़खानी व विरोध करने पर उसके दोस्त की लात घूंसों से जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि युवक की महिला मित्र बाउंसरों से युवक को छोड़ने के लिए बार-बार मिन्नतें करती रही लेकिन बाउंसरों ने एक नहीं मानी और लात-घूंसों से पीटते रहे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो कई लोगों ने इसे ट्वीट भी किया है। 

घटना वायरल हो जाने के बाद शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला के साथ मारपीट की गई और उनकी नकदी छीन ली गई। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने बताया कि आरोपी बाउंसर सोनू, मनदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में क्लब के मैनेजर लोकेश को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते 7-8 अगस्त की है। रात में एक युवक अपनी महिला मित्र व कुछ अन्य दोस्तों के साथ उद्योग विहार स्थित क्लब कासा-डांजा गया हुआ था। आरोप है कि युवक जब अपनी महिला मित्र के साथ क्लब से निकल रहा था। इसी दौरान वहां पर कार्यरत बाउंसर महिला से छेड़खानी करने लगे, जिसका युवक ने विरोध किया। 

इस पर करीब दर्जन भर बाउंसर युवक पर टूट पड़े और उसकी लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। इस दौरान महिला मित्र युवक को छोड़ने के लिए बाउंसरों से मिन्नतें करती रही लेकिन बाउंसर उस पर लात-घूंसों की बौछार करते रहे। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें