फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड के साथ जाएगी गुरुग्राम मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड गुरुगाम मेट्रो परियोजना को लेकर कोऑर्डिनेशन टीम की बैठक में कई बातों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण के लिए कोऑर्डिनेशन टीम की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें निर्माण कार्याें के दौरान सीवर-पानी की लाइनें, यातायात और प्रस्तावित अंडरपास समेत हीरो होंडा चौक चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एनएचएआई के एलिवेटेड रोड के साथ मेट्रो कॉरिडोर बनाने समेत अन्य बातों पर चर्चा की गई। करीब 28 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड व मेट्रो रेल कॉरिडोर साथ बनेगा।
बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े केंद्र व राज्य सरकार के 10 आईएएस अधिकारी समेत गुरुग्राम मेट्रो, जीएमडीए, नगर निगम और एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार से मंजूर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी रूट पर मेट्रों के विस्तार पर चर्चा हुई। इसमें मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क चौड़ीकरण और यातायात की व्यवस्था को लेकर जीएमडीए और नगर निगम को कदम उठाने को कहा गया ताकि कार्य के दौरान लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। इसके लिए रूट डायवर्जन समेत अन्य बातों पर अभी से तैयारी करने को कहा गया। इसके अलावा बख्तावर चौक पर प्रस्तावित अंडरपास पर चर्चा की गई। जीएमडीए यहां पर अंडरपास बनवाकर जाम से राहत दिलाना चाहता है, मेट्रो परियोजना के कारण अंडरपास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा बजघेड़ा चौक और रेजांगला चौक पर जीएमडीए की अंडरपास के साथ एकीकृत मेट्रो स्टेशन बनाने पर चर्चा की गई। मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास निर्माण की योजना बनाते समय मेट्रो स्टेशन के जगह समेत अन्य बातों का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एनएचएआई के एलिवेटेड रोड के साथ मेट्रो कॉरिडोर व भूमि अधिग्रहण व पेड़ों की कटाई पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 स्टेशन

मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें