गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने पहले चरण के 14 मेट्रो स्टेशनों के लिए फायर ड्राइंग तैयार करा ली है। इस पर जीएमआरएल पिछले एक माह से काम कर रही थी। जीएमआरएल की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर-नौ तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का सिविल वर्क चल रहा है। निर्माण कंपनी की ओर से पाइल टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। ब्यूरो