फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध होर्डिंग व विज्ञापनों से अटा गुरुग्राम, राजस्व का हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: अमर उजाला अभियान के लोगो का प्रयोग अवश्य करें
विज्ञापन


नगर निगम अवैध विज्ञापन व होर्डिंग्स लगाने वालों पर नहीं कर रहा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सड़कों, गलियों व एक्सप्रेसवे पर नेताओं, बिल्डरों व कमर्शियल साइटों के अवैध होर्डिंग्स व विज्ञापन शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। अवैध रूप से लगाए विज्ञापन नगर निगम गुरुग्राम को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। छुटभैये नेता भी अपना चेहरा चमकाने के चक्कर में शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। शुभकामनाओं व कार्यक्रमों वाले बैनर या होर्डिंग पर किसी बड़े नेता का फोटो या नाम होने पर नगर निगम के अधिकारी भी न तो इन बैनरों काे हटवाते हैं और न ही बैनर लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं।

होर्डिंग-बोर्ड और यूनीपोल लगाने के लिए निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई जाती है और न ही अनुमति ली जाती है। सड़कों के बीचोंबीच लगे अवैध विज्ञापन की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी है, लेकिन नेताओं को खुश रखने के लिए अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। बिना अनुमति लगने वाले होर्डिंग्स बोर्ड व बैनर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। शहर में अवैध होर्डिंग्स-बोर्ड व विज्ञापनों के बारे में जब नगर निगम गुरुग्राम के सहायक अभियंता दलीप यादव से मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कॉल काट दी। इसके उपरांत कई बार कॉल करने पर भी उन्होंने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन

रास्ता संकेत नहीं दिखाई देते
राहगीरों व वाहन चालकों को रास्तों की जानकारी देने के लिए लगाए गए संकेत बोर्ड पर लोगों द्वारा विज्ञापन के बैनर व पोस्टर लगवा दिए जाते हैं। इस वजह से शहर में पहली बार आए लोगों व वाहन चालकों को रास्तों की जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में उनको अन्य लाेगों से रास्तों के बारे में पूछकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ता है। अगर नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी रास्तों के लिए लगाए गए संकेत बोर्ड पर विज्ञापन या बैनर न लगने दें तो राहगीरों व वाहन चालकों को रास्ता भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट के पोल पर लटक रहे बैनर
लोग अपने पीजी, कंप्यूटर सेंटर, कोचिंग क्लास, नई इमारतों, शॉपिंग मॉल्स सहित अन्य कमर्शियल साइटों के बैनर शहर की सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटों के पोल पर लटका रहे हैं। इससे शहर की सड़कों की खूबसूरती तो बिगड़ ही रही है, वहीं सड़कों पर लटके ये बैनर किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं। पोल पर लगे यह बैनर कुछ समय बाद किसी व्यक्ति द्वारा तोड़कर फेंक दिए जाते हैं या फिर अपने आप गिर जाते हैं। सड़कों पर पड़े यह बैनर दोपहिया वाहन चालकों के टायरों में उलझने से उनके गिरने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें