फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की प्रगति का प्रतीक बन गया है गुरुग्राम: कमलेश ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की प्रगति का प्रतीक बन गया गुरुग्राम
विज्ञापन

- जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं विकास राज्या मंत्री कमलेश ढांडा ने किया ध्वजारोहण
- पारंपरिक हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और जोश से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुआ। यहां महिला एवं विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण किया। गुरुग्राम को गुरु द्रोणाचार्य के शस्त्र व शास्त्र के ज्ञान का उद्गम स्थल बताते हुए उन्हाेंने कहा कि दुनिया भर में आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र गुरुग्राम शहर आज हरियाणा की प्रगति का प्रतीक बन चुका है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट और परेड निकाली गई। कमलेश ढांडा ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
-






कलाकारों को किया गया सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत कला एवं संस्कृति से जुड़ी विभूतियों और नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए द्वितीय वार्षिक कला सम्मान अवार्डस-2023 का आयोजन किया गया। इसमें कमलेश ढांडा ने विभिन्न श्रेणियों के तहत कलाकारों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कला ग्राम सोसाइटी द्वारा यह कार्यक्रम सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। दृश्य कला के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड कृष्ण खन्ना को, अंश बत्रा को कला गौरव, कला कर्णधार श्रेणी के तहत यूथ आइकॉन अवार्ड राहुल दुआ, वाद्य-तबला श्रेणी में सार्थक कुमार मोहंती, क्रिएटिव आर्ट फिल्म श्रेणी में प्रमोद कुमार पुन्हाना व थिएटर में अरुण मारवाह को कला गौरव सम्मान से नवाज गया। इसी प्रकार कथक में रचना यादव, हिंदुस्तानी स्वर में राम सुंदर रंगनाथन, कला एवं संस्कृति समर्पण में उमा प्रकाश व तरुण ठकराल, दृश्य कला में कविता जयसवाल, कविता की श्रेणी में घमंडी लाल अग्रवाल को कला रत्न सम्मान दिया गया। वहीं फोटोग्राफी की श्रेणी में आकाश दास को कला निधि अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन






फर्रुखनगर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया पौधरोपण

फर्रुखनगर। खंड के ऐतिहासिक गांव जमालपुर मंदिर प्रांगण में स्वतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने पैतृक गांव जमालपुर में अभियान वसुधा वंदन प्रण के तहत गांव के अमृत सरोवर पर ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव, अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद




-


सोहना में एसडीएम ने दी तिरंगे को सलामी




सोहना। स्थानीय देवीलाल स्टेडियम में एसडीएम प्रदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले कस्बे के भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्र प्रेम से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार लच्छीराम, कृष्ण मुखी वरिष्ठ भाजपा नेता, व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष मनोज राघव बजरंगी, नगर परिषद चेयरपर्सन अंजू देवी, गौरव चुग मंडल अध्यक्ष, लेख राज और मुकेश सैनी मौजूद थे। संवाद



-
आरएएफ के जवानों ने अग्रसेन भवन में फहराया तिरंगा



सोहना। अग्रसेन भवन में आरएएफ 100वीं बटालियन की द्वितीय कमान अधिकारी गीता यादव ने जवानों संग तिरंगे को सलामी दी। इससे मौके पर कमान अधिकारी ने सभी जवानों और सिविल एवं योग एसोसिएशन के सदस्यों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में कंपनी उप कमांडेंट मुकेश कुमार मीणा, सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमारी, कैप्टन तेजपाल सिंह, कैप्टन जिले सिंह, सतीश गर्ग प्रधान अग्रवाल सभा, सोनू राघव, सुनील बंसल, रामकुमार, हरीश शर्मा और दलीप राघव मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



-

पटौदी में पूर्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण

पटौदी (संवाद)। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में मुख्य अतिथि सिरसा के विधायक एवं राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, डीसीपी क्राइम विजय प्रताप, पटौदी मंडी नगर परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सहगल तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पहलवान दलीप सिंह छिल्लर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें