फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केसीएल सीजन-2 में गुरुग्राम गुरुज की नजर खिताब पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीग के आगामी सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी जींद जगुआर्स और कुरुक्षेत्र नाइट्स की दो फ्रेंचाइजी जुड़ गई है। इसके साथ ही केसीएल अब 10 टीमों की फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी लीग बन गई है। गुरुग्राम गुरुज भी दूसरे सीजन में पहले से अधिक मजबूत तैयारी और खिताब की दावेदारी के इरादे से मैदान में उतरेगी। मालिक सुशांत जगलान ने टीम के दूसरे सीजन को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि पहले सीजन से टीम को काफी महत्वपूर्ण अनुभव मिला है। टीम ने लीग की प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों को करीब से समझा है। अब दूसरे सीजन में टीम अधिक आत्मविश्वास और बड़े लक्ष्य के साथ उतरने के लिए तैयार है। टीम की नजर अब खिताब पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें